बीते दो दिनों में चीन ने ताइवान में उड़ाए 58 सैन्य विमान, तनाव की स्थिति
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
पिछले दो दिनों में करीब 58 चीनी लड़ाकू विमानों ने ताइवान के हवाई रक्षा क्षेत्र (एडीआईजेड) में प्रवेश किया, जिनमें से 20 शनिवार को दिखे। 38 चीनी सैन्य विमान शुक्रवार को दिखे थे। ताइवान के विदेश मंत्रालय ने ट्वीट किया, ' चीन ने ताइवान के हवाई क्षेत्र में 38 युद्धक विमानों को उड़ाया। इसे चीन की ओर से ताइवान के रक्षा क्षेत्र में सबसे बड़ी घुसपैठ कहा जा सकता है।'
