लाइव शो में कॉलर ने इमरान पर गुस्सा उतारा, बेशर्म और भगोड़ा कहा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Daily Pakistan
लाइव शो के दौरान एक कॉलर ने पाकिस्तान के कार्यवाहक प्रधानमंत्री इमरान खान को भगोड़ा, बेशर्म और बंदर कह दिया। उसने इमरान से कहा कि आप तो कहते थे, आखिरी गेंद तक लड़ूंगा, फिर क्या हुआ, आपकी हवा निकल गई। आपको शर्म आती नहीं। बंदर की तरह कुर्सी के लिए जिद कर रहे हैं। ये सुनकर इमरान खिसियाए और एंकर की तरफ कॉल कट करने के लिए इशारा कर दिया।
