कई जिलों के डीएम संग बैठक में पीएम बोले- आजादी के 75 साल बाद भी कई जिले पीछे ही रह गए
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: economic times
पीएम मोदी ने आज वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए कई जिलों के डीएम को संबोधित किया। इस दौरान डीएम से पीएम मोदी ने कहा कि एक तरफ बजट बढ़ता रहा, योजनाएं बनती रहीं, आंकड़ों में आर्थिक विकास भी होता रहा, लेकिन फिर भी आजादी के 75 साल बाद भी देश में कई जिले पीछे ही रह गए। समय के साथ इन जिलों के साथ पिछड़े जिलों का टैग लगा दिया गया।
