x

कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए पीएम आज कर रहे उच्च-स्तरीय बैठक

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Amar Ujala

देश में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रधानमंत्री मोदी वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उच्च-स्तरीय बैठक कर रहे हैं। इस बैठक में कोविड-19 से संबंधित मुद्दों और वैक्सीनेशन अभियान की समीक्षा की जाएगी। इस बैठक में कैबिनेट सचिव, प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव, स्वास्थ्य सचिव और डॉक्टर विनोद पॉल शामिल हैं। दूसरी तरफ उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने कोरोना वायरस टीके की दूसरी खुराक ली। दिल्ली एम्स में उपराष्ट्रपति ने टीके की दूसरी खुराक ली।