x

शिवसेना पार्षद यशवंत जाधव के परिसरों पर आयकर विभाग का छापा

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Ind 24

आयकर विभाग ने आज मुंबई में शिवसेना पार्षद यशवंत जाधव के 2 परिसरों पर छापा मारा। बीएमसी की स्थायी समिति के अध्यक्ष जाधव पर 15 करोड़ के घोटाले का आरोप है। मझगांव स्थित कॉपर कैसल पर भी छापा मारा गया। इससे पहले नवाब मलिक के खिलाफ ईडी ने कार्रवाई की थी। दाउद इब्राहिम से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार मलिक फिलहाल 3 मार्च तक ईडी की हिरासत में हैं।