कपड़ा निर्माता के ठिकानों पर छापा, विदेश में रखी है करोड़ों की काली कमाई
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
देश के बड़े वस्त्र निर्माता समूह के ठिकानों पर छापा मारकर आयकर विभाग ने करोड़ों की काली कमाई पकड़ी। सीबीडीटी ने बताया कि कंपनी के दिल्ली, पंजाब और कोलकाता की इकाइयों में हुई तलाशी में पाया कि कंपनी ने 350 करोड़ रुपये से अधिक की अघोषित कमाई विदेशी बैंकों में जमा कर रखी है। पैसे को कर चोरी के अड्डे वाले देशों की मुखौटा कंपनियों के जरिये कारोबार में लगाया।
