आजाद भारत के पहले मतदाता श्याम सरन नेगी का निधन
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: India Today
आजाद भारत के पहले मतदाता श्याम सरन नेगी का आज सुबह निधन हुआ। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर निवासी नेगी 106 साल के थे। उन्होंने हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 2 नवंबर को अपना डाक मतपत्र के जरिए वोट डाला था। चुनाव अधिकारियों ने उनके कल्पा स्थित घर जाकर पोस्टल वोट डलवाया। जिला प्रशासन सबसे बुजुर्ग मतदाता के अंतिम संस्कार की व्यवस्था कर रहा है। उन्हें सम्मानपूर्वक विदा किया जाएगा।
