भारत और अमेरिका का तालिबान को संदेश, कहा- आतंकी गतिविधियों के इस्तेमाल न हो अफगानी जमीन
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
भारत और अमेरिका ने तालिबान से यह सुनिश्चित करने को कहा है कि अफगानिस्तान की धरती का इस्तेमाल आतंकी गतिविधियों को संचालित और आतंकवादियों को पनाह देने के लिए न हो। साथ ही दोनों देशों ने अफगानिस्तान से अपनी प्रतिबद्धताओं को पूरा करने और अल्पसंख्यक समूहों के सदस्यों, महिलाओं, और बच्चों समेत सभी अफगानियों के मानवाधिकारों का सम्मान करने का आह्वान किया है। बता दें कि तालिबान ने पिछले महीने अफगानिस्तान पर कब्जा कर अपनी सरकार बनाई है।