x

भारत और चीन ने गोगरा से पीछे हटाईं सेनाएं, ध्वस्त किए गए अस्थायी ढांचे

Shortpedia

Content Team
Image Credit: Shortpedia

भारत और चीन ने पूर्वी लद्दाख के गोगरा से अपनी सेनाओं को पीछे हटा लिया है। 12वें दौर की सैन्य वार्ता में बनी सहमति के बाद ये कदम उठाया गया है। भारतीय सेना ने बयान जारी करते हुए बताया कि दोनों देशों ने 4 और 5 अगस्त को चरणबद्ध, समन्वित और सत्यापित तरीके से अपनी सेनाएं पीछे हटाईं। अब दोनों देशों की सेनाओं पीछे हटकर अपनी स्थायी चौकियों पर आ गई हैं।