भारत ने पाकिस्तान को दी चेतावनी- हमारे पायलट को कई नुकसान न पहुंचाएं
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: Zee News - India.com
एयर स्ट्राइक से बौखलाए पाक ने बुधवार को जम्मू-कश्मीर के नौशेरा में लड़ाकू विमान F16 से भारतीय सैन्य ठिकानों निशाना बनाया, लेकिन भारत ने उसे मार गिराया. उसी दौरान मिग 21 विमान क्रैश हो गया और एक पायलट लापता हो गया. पाक का दावा है कि भारत का पायलट उनके पास है, उन्होंने मारपीट का वीडियो भी जारी किया है. वहीं भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा कि पाकिस्तान को स्पष्ट कर दिया गया है कि भारतीय रक्षाकर्मी को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया जाना चाहिए.
