भारत ने नेपाल में बनाईं सड़कें, दस सड़कों की लंबाई 306 किलोमीटर
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
भारत और नेपाल के बीच 14 सड़कों के निर्माण पर वर्चुअल चर्चा हुई। सड़कें भारत ने बनाई हैं। संयुक्त समीक्षा समिति ने तराई क्षेत्र में परियोजना की प्रगति की जानकारी साझा कीं। भारत ने 2016 में दस सड़कों के निर्माण के लिए 500 करोड़ रुपये स्वीकृत किए थे, बाकी चार सड़कों के लिए अतिरिक्त धनराशि दी गई। दस सड़कों की लंबाई 306 किलोमीटर है। सड़कें भारतीय सीमा तक आने वाले पूर्व-पश्चिम राजमार्ग से जुड़ी हैं।
