भारत-चीन के बीच 12वें दौर की कोर कमांडर स्तरीय वार्ता आज
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
भारत और चीन के बीच आज 12वें दौर की कोर कमांडर स्तरीय वार्ता होगी। जिसमें गोगरा और हॉट स्प्रिंग पर ठोस नतीजे आने की उम्मीद है। यहां से सैनिकों की वापसी पर कोई फैसला लिया जा सकता है। वार्ता आज सुबह करीब साढ़े 10 बजे एलएसी पर चीनी हिस्से के मोल्डो में होगी। इससे पहले दोनों देशों के बीच 11वें दौर की वार्ता 9 अप्रैल को चुशुल में हुई थी।
