9 अप्रैल को होगी भारत-चीन सैन्य वार्ता, दूसरे इलाकों से सेना हटाने को लेकर होगी चर्चा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
भारत और चीन एलएसी पर टकराव वाले अन्य बिंदुओं को लेकर 9 अप्रैल को बात करेंगे। दोनों देशों के बीच सैन्य कमांडर स्तर की ये वार्ता लद्दाख में गोगरा, हॉट स्प्रिंग्स और डेपसांग मैदान से सेनाओं को पीछे हटाने के लिए होगी। दोनों देशों के बीच सैन्य स्तर की वार्ता राजनयिक स्तर की बातचीत के तत्काल बाद हो रही है। पैंगोंग झील इलाके से सेनाएं पहले ही हट गई हैं।
