भारत ने चीन से लगती सीमा पर 50,000 अतिरिक्त सैनिकों को तैनात किया- रिपोर्ट
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
डिसइंगेजमेंट प्रक्रिया में गतिरोध के बीच भारत ने चीन से लगती अपनी सीमा पर 50,000 अतिरिक्त सैनिक भेजे हैं। एक अधिकारी ने ब्लूमबर्ग को इसकी जानकारी देते हुए कहा कि अतिरिक्त तैनाती से भारत को जरूरत पड़ने पर चीन पर हमला करने और जमीन पर कब्जा करने में मदद मिलेगी। जवानों के साथ-साथ उन्हें ट्रांसपोर्ट करने के लिए अतिरिक्त हेलीकॉप्टर्स और M777 तोपें भी भेजी गई हैं। लड़ाकू विमानों के दस्ते पहले से ही चीन सीमा पर तैनात हैं।