इस साल UN में रहा भारत का दबदबा, पाकिस्तान को कई मौकों पर धूल चटाई
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
2019 में UN में भारत कई बार जीता और पाकिस्तान कई बार हारा। ये पाकिस्तान की ही हार थी कि जैश-ए-मोहम्मद सरगना मसूद अजहर UN में वैश्विक आतंकी कहलाया। वहीं भारत ने जब जलवायु परिवर्तन और विकास के मुद्दे पर दुनिया का नेतृत्व किया और हाफिज सईद को आतंकवादियों की लिस्ट से बाहर निकालने की पाकिस्तानी कोशिशों को धराशायी किया तो ये पाकिस्तान की हार और भारत की जीत थी।
