म्यांमार के हालात पर भारत ने संयुक्त राष्ट्र में जताई चिंता
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Zee News
भारत ने संयुक्त राष्ट्र में शुक्रवार को म्यांमार में सैन्य शासन के दौरान हो रही हिंसा को लेकर विरोध जताया है। भारत ने म्यांमार में प्रदर्शनों को दबाने के लिए हिंसा के इस्तेमाल की निंदा करते हुए कहा कि वहां के हालात बेहद खराब हैं। इसके लिए विश्व को एकजुटता के साथ काम करना होगा। हालात बिगड़ने पर इसके दुष्परिणाम देश की सीमाओं के बाहर भी दिखाई पड़ सकते हैं।
