यूएनएससी में भारत ने अफगानिस्तान में मानवाधिकारों के हनन पर जताई चिंता
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Indian Express
यूएनएससी में अफगानिस्तान पर वार्ता के दौरान यूएन में भारत की स्थायी राजदूत रुचिरा कंबोज ने कहा कि तालिबान और अल-कायदा के घनिष्ठ संबंध हैं। इससे अफगानिस्तान और इसके आस-पास के क्षेत्र प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने कहा अफगानिस्तान में केवल तालिबानी सोच का राज है। वहां पर समावेशी शासन में प्रगति की कमी है। उन्होंने महिलाओं और लड़कियों के अधिकारों सहित मानवाधिकारों के हनन पर भी चिंता व्यक्त की।
