"संकट में भारत ने ही की थी श्रीलंका की सबसे ज्यादा मदद": श्रीलंका के विदेश मंत्री
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: news18
श्रीलंका के विदेश मंत्री अली साब्रे ने हाल ही में कहा कि मुश्किल वक्त में भारत ने उनके देश की सबसे ज्यादा मदद की है। इसके लिए श्रीलंका हमेशा भारत का शुक्रगुजार और अहसानमंद रहेगा। श्रीलंका में कुछ महीने पहले सिविल वॉर के हालात बन गए थे। इस दौरान भारत ने पड़ोसी देश को फूड, फ्यूल और मेडिसिन के साथ करीब 3 अरब डॉलर का फॉरेन डिपॉजिट भी दिया था।
