x

हवाई शक्ति मजबूत करने के लिए रॉकेट फोर्स बनाने पर विचार कर रहा भारत- जनरल रावत

Shortpedia

Content Team
Image Credit: Newsbyte

राष्ट्र सुरक्षा की चुनौतियों से निपटने के लिए विशेष तकनीकों के इस्तेमाल पर जोर देते हुए चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल विपिन रावत ने बुधवार को कहा कि भारत रॉकेट फोर्स तैयार करने पर विचार कर रहा है। हालांकि, उन्होंने इस योजना पर विस्तार से जानकारी नहीं दी है। पड़ोसी देशों की तरफ से खतरों की आशंका जताते हुए जनरल रावत ने कहा, "हमें तैयार रहने की जरूरत है और साथ मिलकर यह काम हो सकता है।"