यूएनएससी में भारत बोला- "रूस-यूक्रेन युद्ध में किसी की भी जीत नहीं होगी"
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: new indian express
भारत ने बीते दिन यूएनएससी में कहा कि रूस-यूक्रेन युद्ध में किसी भी पक्ष की जीत नहीं होगी। भारत ने भीषण लड़ाई वाले क्षेत्रों से मासूम नागरिकों की तत्काल निकासी पर जोर दिया। भारत के स्थायी प्रतिनिधि टीएस तिरुमूर्ति ने कहा कि भारत शांति का पक्षधर है। इसलिए भारत ने यूक्रेन के बुचा शहर में नागरिकों की हत्या की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि युद्ध में 'कूटनीति' हारेगी।
