भारत ने चेताया- 'पूर्वी लद्दाख में अटकी सेना की वापसी की प्रक्रिया पूरी करे चीन'
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: ANI
भारत ने एक बार फिर दोहराया कि चीन पूर्वी लद्दाख में अटकी सेना की वापसी की प्रक्रिया पूरी करे। कल हुई 15वीं सैन्य कमांडर स्तरीय वार्ता में कोई खास कामयाबी हाथ नहीं लगी। चीन पूर्वी लद्दाख में अप्रैल 2020 के पूर्व की स्थिति बहाल करने को अनिच्छुक दिखा। चीन ने सीमावर्ती इलाकों से सैन्य वापसी और 22 माह से जारी सैन्य टकराव खत्म करने के भी कोई संकेत नहीं दिए।
