तेल खरीद के लिए श्रीलंका को 3,800 करोड़ रुपए देगा भारत
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Livemint
भारत ने तेल खरीद के लिए श्रीलंका को 3,800 करोड़ रुपए देने का ऐलान किया। श्रीलंका के विदेश मंत्री जीएल पीरिस ने बताया कि वर्ल्ड बैंक ने भी श्रीलंका को मदद का भरोसा दिया है, लेकिन इसमें 6 महीने तक का समय लग सकता है। वहीं 27 हजार करोड़ रुपए के कर्ज में दबे श्रीलंका के कर्ज की किस्तें चीन ने आसान करने के अनुरोध को खारिज कर दिया है।
