अगर बाहर से आतंकी हमला हुआ तो भारत सीमा पार करने में हिचकेगा नहीं- राजनाथ सिंह
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान और आतंकियों को कड़ा संदेश दिया है। शनिवार को एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि अगर भारत पर बाहर से आतंकी हमला हुआ तो वह आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए सीमा पार करने में नहीं हिचकेगा। उन्होंने कहा कि सरकार देश से आतंकवाद का सफाया करने की दिशा में काम कर रही है। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश के साथ पूर्वी सीमा पर घुसपैठ की समस्या लगभग समाप्त हो गई है।