यूक्रेन की राजधानी कीव स्थित अपने दूतावास को फिर से खोलेगा भारत
Shortpedia
Content Team
Image Credit: newsbyte
भारत ने यूक्रेन की राजधानी कीव स्थित अपने दूतावास को फिर से खोलने का ऐलान किया है। विदेश मंत्रालय ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि भारतीय दूतावास 17 मई से कीव से काम करना शुरू कर देगा। दूतावास ने रूस के यूक्रेन पर हमले के बाद 13 मार्च को कीव से काम करना बंद कर दिया था और फिलहाल ये पोलैंड की राजधानी वारसा से कामकाज संभाल रहा था।