तालिबान का कब्जा होने के बाद पहली बार अफगानिस्तान में वैक्सीन भेजेगा भारत
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ लड़ाई में योगदान के लिए भारत तालिबान की सत्ता वाले अफगानिस्तान में स्वदेशी वैक्सीन कोवैक्सिन की 10 लाख खुराकें भेजेगा। पहली खेप में पांच लाख खुराकें भेजी जाएंगी, जो शनिवार शाम तक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल पहुंच जाएंगी। वहीं बाकी पांच लाख खुराकों की दूसरी खेप इसी महीने के दूसरे सप्ताह में भेजी जाएगी। तालिबान का कब्जा होने के बाद भारत पहली बार अफगानिस्तान में कोरोना वैक्सीन भेज रहा है।