अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष में भारतीय अमेरिकी गीता गोपीनाथ को मिली पदोन्नति, बनीं फर्स्ट डिप्टी मैनेजिंग डायरेक्ट
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
भारतीय अमेरिकी गीता गोपीनाथ अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष की फर्स्ट डिप्टी मैनेजिंग डायरेक्ट होंगी। वह जियोफ्रे ओकामोटो की जगह लेंगी। ओकामोटा जल्द ही अपना पद छोड़ देंगे। गोपीनाथ तीन साल से अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष में बतौर चीफ इकोनॉमिस्ट के रूप में कार्य कर रहीं हैं, वह जनवरी 2022 में हार्वर्ड विश्विद्यालय में फिर से शैक्षणिक कार्य शुरू करने वालीं थीं, लेकिन उन्हें पदोन्नति देकर फर्स्ट डिप्टी मैनेजिंग डायरेक्टर बनाया गया है।
