एलएसी पर तैनात रहेगी भारतीय सेना, अरुणाचल में अतिरिक्त चौकियां बनाएगी आईटीबीपी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: News18
चीन के साथ 17वें दौर की बातचीत के बाद साफ हुआ कि लगातार तीसरी सर्दी दोनों सेनाएं आमने-सामने डटी रहेंगी। भारतीय सेना फिलहाल 3,488 किलोमीटर लंबे बॉर्डर पर डटी रहेगी। सूत्रों के मुताबिक, दोनों पक्षों के बीच विवादित सीमा पर अंतर काफी कम रह गया है। कई जगह तो चीनी सेना सिर्फ 500 फीट की दूरी पर तैनात है। फिलहाल चीन के लगभग 2 लाख सैनिक एलएसी पर तैनात हैं।
