54 चीनी ऐप पर भारत सरकार लगा सकती है बैन, दिया सुरक्षा का हवाला
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Newsroompost
भारत सरकार सुरक्षा का हवाला देते हुए चीन की 54 ऐप पर जल्द ही बैन लगा सकती है। बता दें 2020 में गलवान घाटी में चीनी सैनिकों के साथ हिंसक झड़प के बाद अब तक भारत सरकार करीब 300 चीनी ऐप पर प्रतिबंध लगा चुकी है। गलवान घाटी की झड़प के बाद भारत सरकार ने उसी साल सबसे पहले 59 चीनी ऐप कार्रवाई करते हुए उन्हें प्रतिबंधित कर दिया था।
