न्यूयॉर्क को वैश्विक आर्थिक केंद्र बनाने के लिए काम करेंगे भारतीय मूल के दिलीप चौहान
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: TOI
न्यूयॉर्क सिटी के मेयर एरिक एडम्स के प्रशासन में व्यापार, निवेश और नवोन्मेष मामलों के उपायुक्त बनाए गए वरिष्ठ भारतीय-अमेरिकी अफसर दिलीप चौहान ने हाल ही में कहा है कि वह कोरोना महामारी के प्रभाव से उबर रहे शहर में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश और कारोबारों को आकर्षित करने प्रयास करेंगे। बता दें चौहान को जनवरी 2022 में न्यूयॉर्क के मेयर के अंतरराष्ट्रीय मामलों के कार्यालय में उपायुक्त बनाया गया है।
