भारत के स्थायी प्रतिनिधि टीएस तिरुमूर्ति यूएनएससी की आतंकवाद रोधी समिति के अध्यक्ष बने
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
भारत के स्थायी प्रतिनिधि टीएस तिरुमूर्ति ने 2022 के लिए यूएनएससी की आतंकवाद निरोधी समिति का अध्यक्ष पद संभाला। अध्यक्ष पद संभालने की पूर्व संध्या पर भारत ने आतंकवाद रोधी समिति कार्यकारी निदेशालय के कार्यक्षेत्र के नवीनीकरण के प्रस्ताव के पक्ष में वोट दिया था। यूएनएससी ने इस प्रस्ताव को पारित कर दिया था। भारत 15 सदस्यीय यूएनएससी का अस्थायी सदस्य है। उसका कार्यकाल 31 दिसंबर 2022 को समाप्त होगा।
