59 चीनी ऐप्स के बैन से तिलमिलाया चीन, बंद की भारतीय न्यूज वेबसाइट्स
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: shortpedia
भारत सरकार द्वारा 59 चीनी ऐप्स बैन किए जाने के बाद चीन ने भारतीय न्यूज वेबसाइट्स को ब्लॉक कर दिया है। बीजिंग में राजनयिक सूत्रों के अनुसार, भारतीय टीवी चैनलों को अब केवल आईपी टीवी के माध्यम से एक्सेस किया जा सकता है। चीन में एक्सप्रेस वीपीएन पर पिछले दो दिनों से आईफोन और डेस्कटॉप पर भारतीय वेबसाइट्स काम नहीं कर रहे हैं। भारत की वेबसाइट ही नहीं चीन में गूगल और फेसबुक भी बैन हैं।
