अंटार्कटिका महाद्वीप में अब भारतीयों पर लागू होगा भारत का कानून
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: DNA India
लोकसभा ने भारतीय अंटार्कटिका विधेयक 2022 को ध्वनि मत से पारित किया। विधेयक अंतरराष्ट्रीय संधियों के तहत अंटार्कटिका क्षेत्र में भारतीय कानून को स्थापित करने की व्यवस्था देता है। अभी वहां पर भारत का अपना कोई कानून लागू नहीं होता। इस विधेयक के कानून बनने के बाद भारतीय मिशन से जुड़े लोगों और भारतीय मिशन के इलाके में भारतीय कानून मान्य होंगे और दोषियों की सुनवाई भारतीय अदालतों में होंगी।
