संयुक्त राष्ट्र में आगामी प्रस्ताव पर भारत की स्थिति हमारे हितों पर आधारित होगी: हर्षवर्धन श्रृंगला
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Prabhasakshi
विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने हालिया कहा कि भारत सभी प्रस्तावों पर उनकी 'संपूर्णता' और राष्ट्रीय हितों के आधार पर विचार करेगा। यूक्रेन संकट पर संयुक्त राष्ट्र में कई प्रस्तावों के आने के बाद विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने ये बात कही। बता दें यूक्रेन संकट पर कम से कम दो प्रस्ताव संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के सामने लाए जाने हैं जबकि अन्य प्रस्ताव संयुक्त राष्ट्र महासभा में लाया जाएगा।
