भारत की शामिया आरजू ने पाकिस्तानी गेंदबाज हसन अली के साथ रचाई शादी
Gaurav Kumar
News Editor
Image Credit: Shortpedia
भारत और पाकिस्तान के बीच राजनैतिक रिश्ते बहुत ही बुरे दौर से गुजर रहे हैं। लेकिन प्रेम हर बाधाओं से ऊपर होता है, यहाँ भी ऐसा ही कुछ हुआ है। भारत की शामिया आरजू ने पाकिस्तानी गेंदबाज हसन अली के साथ शादी रचा ली है।दोनों ने दुबई में मंगलवार को शादी कर ली है। हरियाणा की रहने वाली शामिया अमीरात एयरलाइन्स में फ्लाइट इंजीनियर हैं। शामिया का परिवार दिल्ली में रहता है।
