भारत की स्टार धाविका दुती चंद लड़ सकती हैं चुनाव
Gaurav Kumar
News Editor
Image Credit: Shortpedia
दौड़ में अपनी एक अलग पहचान बनाने वाली भारत की स्टार धावक दुती चंद ने राजनीति में आने के संकेत दिए हैं। ट्वीट कर उन्होंने इसकी इच्छा जताई है। फिलहाल वह विश्व चैंपियनशिप की तैयारियों में बिजी हैं। दुती की मां खुद अपने गाँव की सरपंच है। दुती लोकसभा चुनावों में बीजेडी के उम्मीदवार के लिए चुनाव प्रचार भी कर चुकी हैं। ओडिशा की रहने वाली 23 साल की दुती के नाम कई रिकॉर्ड हैं।
