भारत-चीन की सेनाएं गोगरा से हटने को तैयार
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
भारत-चीन की सेना के बीच 12वें दौर की वार्ता के बाद दोनों देश पूर्वी लद्दाख स्थित पेट्रोलिंग प्वाइंट 17ए से अपनी-अपनी सेना पीछे हटाने को राजी हुए। 17ए को गोगरा के नाम से जाना जाता है। फरवरी 2021 में दोनों देशों ने पैंगोंग झील के पास से सेनाएं हटाई थीं। बता दें दोनों पक्ष विवादित स्थलों पेट्रोलिंग प्वाइंट-15 हॉट स्प्रिंग और डेपसांग का हल निकालने के लिए वार्ता जारी रखेंगे।
