जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्जा वापस नहीं मिलने तक नहीं बहाल होंगे भारत-पाक राजनयिक संबंध-इमरान खान
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
पाक पीएम इमरान खान ने कश्मीर राग अलापते हुए हालिया कहा कि जब तक भारत, जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्जा वापस नहीं देगा तब तक पाकिस्तान संग भारत के राजनयिक संबंध बहाल नहीं होंगे। नेशनल असेंबली में इमरान ने कहा कि मैं साफ कर देना चाहता हूं कि जब तक भारत पांच अगस्त 2019 के गैरकानूनी कदमों को वापस नहीं लेता है तब तक उसके साथ राजनयिक संबंध बहाल नहीं होगा।
