इंद्रेश कुमार बोले: पाक अगर कश्मीर के बिना अधूरा तो भारत भी कराची और लाहौर के बिना अधूरा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: shortpedia
पाकिस्तान कश्मीर के बिना अपने को अधूरा कहे तो हमें भी कहना चाहिए कि कराची और लाहौर के बिना भारत अधूरा है। यह बात आरएसएस की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य इंद्रेश कुमार ने रविवार को आयोजित युवा दिव्यांग सम्मेलन के मौके पर कही है। युवा दिव्यांग सम्मेलन में इंद्रेश कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री ने विकलांग को दिव्यांग का जो नया नाम दिया है, उसे विश्वभर में अपनाया जाना चाहिए।
