श्रीलंका में चरम पर महंगाई, भारत ने भेजा 40 हजार टन चावल, दी एक अरब डॉलर की मदद
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Business Standard
श्रीलंका में गंभीर आर्थिक संकट के चलते खाने की चीजें इतनी महंगी हुईं कि लोग भूखे सोने को मजबूर हैं। दूध यहां पेट्रोल से भी महंगा है। एक कप चाय की कीमत 100 रुपये है। मिर्च 700 रुपये किलो तो आलू 200 रुपये किलो है। इस बीच भारत ने श्रीलंका के लिए 40 हजार टन चावल सप्लाई किया। भारत ने श्रीलंका को एक अरब डॉलर की मदद भी दी है।
