महंगाई का असर: इमरान सरकार के खिलाफ रोष प्रकट करेंगे पाकिस्तानी लोग
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: shortpedia
पाकिस्तान में रुपये की कीमत में उछाल और हाल ही में सरकार द्वारा लागू नई कर नीतियों के चलते महंगाई आसमान छू रही है। बढती महंगाई को देखते हुए यहां की विपक्षी पार्टियां सरकार के खिलाफ सड़क पर उतर आएं हैं। विपक्ष द्वारा विरोध का आह्वान किए जाने के बाद कराची, लरकाना, लाहौर, सुक्कुर, मर्दन, जैकोबाबाद, मोहमंद, जियारत, मिंगोरा और देश के अन्य शहरों में लाखों प्रदर्शनकारी सड़कों पर दिखे।
