पटना में डेंगू पीड़ितों से मिलने पहुंचे अश्विनी चौबे पर फेंकी गई स्याही
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
आज पटना मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में डेंगू पीड़ितों से मिलने पहुंचे केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे पर एक छात्र ने कुछ मांगों को लेकर स्याही फेंकी। उसे सुरक्षाकर्मियों ने पकड़ने की कोशिश की, लेकिन छात्र फरार होने में सफल रहा। घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए अश्विनी चौबे बोले- ये वही लोग हैं, जो अपराध जगत से नाता रखते हैं और किसी जमाने में अपराध के क्षेत्र में काफी आगे थे।
