यूपी में अनुदेशकों का मानदेय 2,000 रुपये बढ़ा, रसोइयों को साल में दो साड़ी सहित मिलेगा बीमा कवर
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: ANI
यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने बेसिक शिक्षा के अनुदेशकों और रसोइयों को तोहफा दिया। योगी सरकार ने बेसिक शिक्षा का अनुदेशकों का मानदेय दो हजार रुपये बढ़ाया। स्कूल की हर रसोइये को साल में दो साड़ी, हेयर कैप और एप्रन दिया जाएगा। इसके अलावा, रसोइये को पांच लाख रुपये का स्वास्थ्य कवर बीमा भी मिलेगा। योगी आदित्यनाथ ने बेसिक शिक्षा के अनुदेशकों व रसोइयों के कार्यक्रम में इसकी घोषणा की।
