'पत्रकार' बनकर आतंकी कर सकते हैं योगी पर हमला
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: Shortpedia
यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ पर आतंकी हमले को लेकर खुफिया एजेंसियों ने अलर्ट जारी किया है। वहीं खुफिया अलर्ट के अनुसार, पत्रकार के भेष में आतंकी गोरखपुर में गोरखनाथ मंदिर में या वीआईपी मूवमेंट के दौरान सीएम योगी पर हमला कर सकते है। अलर्ट के बाद पुलिस अब पत्रकारों के लिए आई-कार्ड जारी करने जा रही है। ये आई-कार्ड उनको दिया जाएगा जो सीएम योगी का कार्यक्रम कवर करते हैं।
