इंटरनेशनल कोर्ट का आदेश- यूक्रेन पर तुरंत हमला बंद करे रूस, भारतीय न्यायधीश ने रूस के खिलाफ वोटिंग की
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Times of Israel
इंटरनेशनल कोर्ट में भारतीय न्यायधीश दलवीर भंडारी ने रूस के खिलाफ वोटिंग की। बता दें भंडारी को समय-समय पर आईसीजे में नामित किया जाता रहा है। रूस-यूक्रेन की जंग 22वें दिन भी जारी है। इस संकट के बीच छह देशों ने यूक्रेन में मानवीय स्थिति पर चर्चा करने के लिए यूएनएससी की आपातकालीन बैठक बुलाई। जहां इंटरनेशनल कोर्ट ने रूस को आदेश दिया कि वह यूक्रेन पर हमला बंद करे।
