आज से कुरुक्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का आगाज
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
आज कुरुक्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का आगाज होगा। छह दिसंबर तक धर्मनगरी में भारतीय लोक संस्कृति के अनेक रंग दिखाई देंगे। राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर के शिल्पकार भी दिखेंगे। इस शिल्प और सरस मेले का उद्घाटन दोपहर ढाई बजे लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला और मुख्यमंत्री मनोहर लाल करेंगे। महोत्सव में आने वाले 10 जिलों के यात्रियों को रोडवेज बसों के किराये में 50% छूट मिलेगी। मुख्यमंत्री आज विभिन्न कार्यक्रमों में जाएंगे।
