अफवाहों को रोकने के लिए करनाल में इंटरनेट सेवाएं बंद, किसानों का धरना जारी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: ANI
करनाल में आंदोलनरत किसानों ने प्रशासन के साथ बातचीत विफल रहने के बाद से सचिवालय के बाहर डेरा जमाया। अफवाहों को रोकने के लिए आज भी करनाल में इंटरनेट सेवाएं ठप रहेंगी। किसानों और सरकार का अड़ियल रवैया स्थानीय लोगों के लिए जरूर परेशानी का सबब बन गया है, क्योंकि लघु सचिवालय के बाहर किसानों ने तंबू गाड़ लिया है और इस ओर आने वाले तमाम रास्ते पहले ही प्रशासन ने सील कर रखे हैं।
