यूक्रेन पर आक्रमण: NATO ने दी कड़ी प्रतिक्रिया, रूस से सैन्य अभियान रोकने को कहा
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
यूक्रेन में जारी रूस के सैन्य अभियान पर नॉर्थ अटलांटिक ट्रीटी ऑर्गेनाइजेशन (NATO) ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। NATO महासचिव जेन्स स्टोल्टनबर्ग ने कहा कि उनका संगठन यूक्रेन पर रूस के आक्रमण की कड़ी निंदा करता है। रूस को अपना सैन्य अभियान रोकते हुए यूक्रेन से कदम वापस खींच लेने चाहिए। उन्होंने कहा कि तानाशाही पर हमेशा लोकतंत्र और दमन पर हमेशा आजादी की जीत होगी। फिलहाल NATO ने यूक्रेन में सेना न भेजने का फैसला किया है।