बाबरी मस्जिद के पक्षकार रहे इकबाल अंसारी ने कहा- अयोध्या में होनी चाहिए अब विकास की बात
Shortpedia
Content Team
Image Credit: facebook
बाबरी मस्जिद विध्वंस के तकरीबन 30 वर्ष पूरे हो रहे हैं. हालांकि इस मामले का सुप्रीमकोर्ट से निर्णय भी आ गया है, शीर्ष अदालत के निर्णय के बाद रामजन्मभूमि में मंदिर निर्माण शुरू है. उधर, मस्जिद के लिए अयोध्या जनपद में ही 5 एकड़ जमीन सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड को दी जा चुकी है. मस्जिद निर्माण का भी पूरा खाका तैयार कर लिया गया है. अयोध्या विकास प्राधिकरण से नक्शा पास होने की प्रक्रिया अंतिम दौर में है.