दिल्ली हिंसा का एक और आरोपी इकबाल सिंह होशियारपुर से गिरफ्तार, 50 हजार का था इनाम
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter@ANI
दिल्ली हिंसा के एक और आरोपी इकबाल सिंह को पंजाब के होशियारपुर से गिरफ्तार कर लिया गया है। स्पेशल सेल की टीम ने मंगलवार रात को इकबाल सिंह को पकड़ा। 26 जनवरी को दिल्ली हिंसा मामले में इकबाल सिंह पर 50 हजार रुपये का इनाम रखा गया था। दिल्ली पुलिस ने यह जानकारी दी। घटना के दिन वह लाल किले से लगातार फेसबुक लाइव कर लोगों को भड़का रहा था।
