ईरानी सांसद का ऐलान- ट्रम्प को मारने वाले को 21 करोड़ का इनाम
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
एक ईरानी सांसद ने डोनाल्ड ट्रम्प की हत्या के लिए 21 करोड़ रुपए का इनाम रखा। ईरान के कह्नूज शहर से सांसद अहमद हामजे बोले- इनाम केरमान के लोगों की तरफ से होगा। केरमान वही जगह है; जहां सुलेमानी को दफनाया गया था। सांसद, सुलेमानी की मौत पर काफी गुस्से में थे। इसीलिए उन्होंने संसद में भाषण के दौरान डोनाल्ड ट्रम्प को मारने वाले को इनाम देने का ऐलान किया। अमेरिका ने इसे बेवकूफी बताया।
